Posts

क्राइम कंट्रोल सेना! C.C.S का जन्म आज के समय में जहां चारों ओर महिलायो से छेड़ छाड़, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, लूटपाट, कत्ल अपराध भारी संख्या में हो रहे हैं. पुलिस के पास ज्यादा कंप्लेंट होने के कारण पुलिस को कार्यवाही करने मैं देरी हो जाती हैं. जिससे लोगो के अंदर पुलिस के लिए नाराजगी बढ़ जाती। भारत का हर व्यक्ति स्वतंत्र हैं, लेकिन अनपढ़ और अज्ञानता के कारण कोई भी हल नहीं ढूंढ पाता है, पुलिस प्रशासन के पास जाते हुए एक आम नागरिक को भय लगता है कि कहीं गलत सवाल न पूछ बैठे और मैं ही फस जाऊ. इन्ही सब परेशानियों को देखते हुए समाज सेवा मैं रुचि रखने वाले समाजसेवी श्री मोती सिंह राठौड़  ने विचार बनाया की क्यों न एक ऐसा संगठन बनाया जाये जिससे भारत (अपराध मुक्त भारत) बन जाये जो भारतीय स्तर का हो. जिसका मूल उद्देस्य अपराध मुक्त भारत हो, तथा जनता की हर समस्या को सुना जाये और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाये. इसी विचारधारा को लेकर श्री मोती सिंह राठौड़  ने कानून विद्वानो तथा उनके करीबी वकील और समाज सेवकों से इस बात पर चर्चा की जिसका समर्थन सभी समाज सेवा और...