क्राइम कंट्रोल सेना!
C.C.S का जन्म
आज के समय में जहां चारों ओर महिलायो से छेड़ छाड़, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, लूटपाट, कत्ल अपराध भारी संख्या में हो रहे हैं.
पुलिस के पास ज्यादा कंप्लेंट होने के कारण पुलिस को कार्यवाही करने मैं देरी हो जाती हैं.
जिससे लोगो के अंदर पुलिस के लिए नाराजगी बढ़ जाती।
भारत का हर व्यक्ति स्वतंत्र हैं, लेकिन अनपढ़ और अज्ञानता के कारण कोई भी हल नहीं ढूंढ पाता है,
पुलिस प्रशासन के पास जाते हुए एक आम नागरिक को भय लगता है कि कहीं गलत सवाल न पूछ बैठे और मैं ही फस जाऊ. इन्ही सब परेशानियों को देखते हुए समाज सेवा मैं रुचि रखने वाले समाजसेवी श्री मोती सिंह राठौड़ ने विचार बनाया की क्यों न एक ऐसा संगठन बनाया जाये जिससे भारत (अपराध मुक्त भारत) बन जाये जो भारतीय स्तर का हो.
जिसका मूल उद्देस्य अपराध मुक्त भारत हो, तथा जनता की हर समस्या को सुना जाये और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाये.
इसी विचारधारा को लेकर श्री मोती सिंह राठौड़ ने कानून विद्वानो तथा उनके करीबी वकील और समाज सेवकों से इस बात पर चर्चा की जिसका समर्थन सभी समाज सेवा और समाज मैं रहने वाले लोगो ने किया.
2012 से समाज सेवा कर रहे श्री मोती सिंह राठौड़ ने लोगो के बीच जाकर लोगो से राय ली, लोगो ने समर्थन करने का पूरा आस्वासन दिया. इस प्रकार वर्ष 2018 मैं संगठन का जन्म हुआ, जिसका नाम "क्राइम कण्ट्रोल सेना" रखा गया जिसका मकसद था ( अपराध मुक्त भारत ).
इसकी शाखाएं पूरे भारत मैं खोली जा रही हैं, जिससे हमारे सदस्य को पूरे भारत मैं काम करने का मौका मिल सके, पूरे भारत के लोगो को उजागर किया जा सके जिससे लोगो को परेशानी न हो.
इस संगठन के जन्मदाता श्री मोती सिंह राठौड़ को अनेको प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसका सामना श्री मोती सिंह राठौड़ ने बडी सूझबूझ और सुव्यवस्थित ढंग से किया और अंत में विजयी हुए। श्री मोती सिंह राठौड़ कथनी में कम और करनी में अधिक विश्वास रखते हैं। इसी कारण इन्होंने हर परिस्थितियों का मुकाबला सही ढंग से किया।
Comments
Post a Comment